बिहार में बाढ़ पीड़ितों के खाते में आज आएंगे 7-7 हजार रुपये, CM सम्राट ने किया ऐलान, सीधे खाते में करेंगे ट्रांसफर

7

बिहार: बिहार में बाढ़ के हालात अभी भी बने हुए हैं। 15 ज़िलों की 575 पंचायतों में लगभग 49.67 लाख लोग बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। इन ज़िलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अरवल शामिल हैं।

इस बीच, बिहार सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद देने का फ़ैसला किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ पीड़ित 8,27,472 परिवारों को 7-7 हजार रुपये देंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से अनुग्रह सहायता राशि खाते में भेजी जाएगी। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने जिलों से अंचलाध‍िकार‍ियों की रिपोर्ट के आधार पर लाभुक 8,27,472 परिवारों की की पूरी जानकारी मांगी है। इन परिवारों को मुआवज़े के तौर पर कुल 579.23 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी।

इस वर्ष गंगा, गंडक, कोसी, पुनपुन समेत विभिन्न नदियों में आई बाढ़ से राज्य के 15 जिलों के 88 प्रखंडों की 575 ग्राम पंचायतें प्रभावित हुई हैं। करीब 49.46 लाख आबादी बाढ़ की चपेट में आई है।

उत्तरी बिहार की नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कोसी नदी बलतारा (खगड़िया) में खतरे के निशान से 114 सेमी और कुरसेला (कटिहार) में 125 सेमी ऊपर बह रही है; बागमती बेनीबाद (मुज़फ़्फ़रपुर) में खतरे के निशान से 31 सेमी ऊपर है; बूढ़ी गंडक खगड़िया में खतरे के निशान से 134 सेमी ऊपर है; और घाघरा सियाल में खतरे के निशान से 34 सेमी ऊपर बह रही है।