परफेक्ट बहू या डायन ? यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ दशहरा पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

19

यामी गौतम दशहरा पर सिनेमाघरों में छाने को तैयार है. दरअसल, नई फैंटेसी फिल्म ‘नई नवेली’ का ऐलान हुआ है. बालाजी मोहन के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में यामी गौतम अहम रोल निभा रही हैं. ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा के मौके पर पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

फिल्म की कहानी एक नई नवेली दुल्हन, मेरठ के एक अजीबोगरीब परिवार और डायन होने के शक के इर्द-गिर्द बुनी गई है. फिल्म का कॉन्सेप्ट परिवार, कॉमेडी, फैंटेसी और रोमांच का दिलचस्प मेलजोल है.

यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की कहानी क्या है?

मेरठ पर आधारित, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ एक ऐसी आदर्श दुल्हन की कहानी है जो एक अस्त-व्यस्त परिवार में खुशियाँ लाती है। लेकिन कहानी में तब एक अप्रत्याशित मोड़ आता है जब उसके देवर को शक होने लगता है कि उसकी आदर्श दिखने वाली भाभी असल में एक डायन हो सकती है। यह फ़िल्म फ़ैंटेसी, ह्यूमर और फ़ैमिली ड्रामा का मिश्रण है, जिसमें कई ट्विस्ट भी हैं।

मेकर्स इसे एक ऐसी फ़िल्म के तौर पर पेश कर रहे हैं जिसे दर्शक त्योहार के मौके पर साथ मिलकर देख सकें।

निर्माता आनंद एल रॉय नई नवेली के बारे में बात की

प्रोड्यूसर आनंद एल राय ने आगे कहा, “‘नई नवेली’ एक ऐसी कहानी है जो हर मोड़ पर आपको हैरान करती है। जब हिमांशु और मैंने पहली बार इस कहानी पर चर्चा की, तो हम तुरंत इसके अनोखे अंदाज़ से प्रभावित हुए, जिसमें परिवारों को फ़ैंटेसी, ह्यूमर और एडवेंचर से भरे अनुभव के लिए एक साथ लाया जाता है। यामी गौतम धर इस किरदार के लिए बिल्कुल सहज पसंद थीं और उन्होंने इसमें वही गर्मजोशी और शरारत लाई है, जिसकी इस किरदार को जरूरत थी. अमेज़न MGM स्टूडियोज़ ने कुछ बेहतरीन और अनोखी कहानियाँ पेश की हैं और उनके साथ अपने पहले सहयोग में, हम दर्शकों को इस अद्भुत और अप्रत्याशित सफ़र पर ले जाने के लिए बहुत उत्साहित हैं।”

कॉमेडी, मजेदार अफरा-तफरी और एक भव्य फेस्टिव जश्न से भरपूर नई नवेली बड़े पर्दे पर एक शानदार मनोरंजक अनुभव देने का वादा करती है.

आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फ़िल्म को हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है। GV प्रकाश कुमार ने इसका संगीत तैयार किया है।