Weather Update: देश भर में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक नया सिस्टम बना है, जिसके कारण बंगाल से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली-NCR और हरियाणा में बारिश की संभावना
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान और तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही, दिल्ली-NCR और हरियाणा में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों के लिए बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, विभाग ने अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, कानपुर, बरेली, हरदोई, सीतापुर, बिजनौर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
बिहार का मौसम
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, भागलपुर, कैमूर, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, वैशाली, गया, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया और अररिया जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, पूरे सप्ताह सिक्किम, असम और मेघालय के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के लिए भी 17-18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है; इस दौरान भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है। इसके साथ ही, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हफ़्ते के ज़्यादातर समय भारी बारिश होने की उम्मीद है।

























