अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख सीमा पार नेटवर्क का पर्दाफ़ाश किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ़्तार किया और 7 गैर-कानूनी पिस्तौल औरदो किलो 30 ग्राम हेरोइन बरामद की। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि हथियारों के मामले में शामिल आरोपी विदेशी में बैठे तस्करों के संपर्क में थे और अमृतसर व तरनतारन में सप्लाई के लिए गैर-कानूनी हथियार मंगवा रहे थे। विदेशी तस्करों के साथ उनके संबंधों की पुष्टि करने और इस पूरे सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफ़ाश करने के लिए आगे की जांच जारी है।
इस कार्रवाई के संबंध में अमृतसर के इस्लामाबाद और सुल्तानविंड पुलिस स्टेशनों में दो FIR दर्ज की गई हैं। नेटवर्क के आपसी संबंधों का पता लगाने, सरहद पार के हैंडलर्स से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए आगे की जांच चल रही है।
पंजाब पुलिस सरहद पार से होने वाली ड्रग्स और गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने और एक सुरक्षित व ड्रग-मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

























