FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में एक और भारतीय, जानें कौन है अमृतपाल सिंह, ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप

2

 Who is Amritpal Singh

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने एक और भारतीय नागरिक को मोस्ट वांटेड घोषित किया है, जिसका नाम अमृतपाल सिंह है. FBI के मुताबिक, 30 साल के अमृतपाल सिंह पर रविंदर ढांडा ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप का सदस्य होने और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप है।

FBI के आरोपों के अनुसार, रविंदर ढांडा का ऑर्गनाइज़्ड क्राइम ग्रुप कनाडा के वैंकूवर से काम करता है। यह गिरोह अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में सक्रिय ड्रग तस्करी नेटवर्क को बड़ी मात्रा में कोकीन और मेथामफेटामाइन की आपूर्ति करता था। एजेंसी का कहना है कि यह नेटवर्क सीमापार मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल रहा है।

अमृतपाल सिंह पर कोकीन और मेथम्फेटामाइन की तस्करी की साज़िश में शामिल होने का आरोप है।

जून में अमृतपाल सिंह के खिलाफ जारी हुआ वारंट

जान लें कि 23 जून 2026 को लॉस एंजिलिस की संघीय अदालत ने उसके खिलाफ फेडरल अरेस्ट वारंट जारी किया था। FBI के अनुसार, उसकी जन्मतिथि 7 जनवरी 1996 है और वह भारतीय नागरिक है। एजेंसी ने उसकी पहचान के लिए 2024 की तस्वीर भी जारी की है।

FBI ने लोगों से अमृतपाल सिंह के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है। मामले की जांच फिलहाल FBI का लॉस एंजिल्स फील्ड ऑफिस कर रहा है।