‘मेरी चुनौती कायम है’: राहुल गांधी ने PM मोदी को खुली बहस की चुनौती फिर दोहराई, ‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी पर किया पलटवार

43

राहुल गांधी ने PM मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। इस बार उन्होंने सीधे CRPF के जवानों को टैग करके पोस्ट किया है।

बता दे कि दीवाली के मौके पर छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे के दौरान CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवानों से बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ कहे जाने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पलटवार करते हुए, उन्हें खुली बहस की चुनौती फिर से दोहराई।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि CRPF जवानों ने “प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं किया” और कहा कि PM मोदी को उनके साथ इस बात पर बहस करनी चाहिए कि असल में देश-विरोधी कौन है और किसे विदेशी ताकतों से फंड मिला है।

राहुल गांधी ने X पर लिखा –

प्रिय CRPF के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया – आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती कायम है। वो मुझसे बहस करें – देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह। मेरी गारंटी है उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सांसद ने आगे कहा, मेरी गारंटी है उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।

बता दे कि पिछले 8 दिन में यह छठी बार है, जब राहुल ने पीएम मोदी को बहस के लिए बोला है।

दरअसल, पीएम मोदी ने इस बार दिवाली छत्तीसगढ़ के बस्तर में CRPF जवानों के साथ मनाई थी। राहुल ने उसी सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी शेयर किया है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के बाद पीएम मोदी ने उन्हें संबोधित भी किया था। वहां PM ने कहा – ये पहली दिवाली है जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है।

उन्होंने कहा- नक्सलवाद का खतरा अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जंगलों से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है, लेकिन अब दिमागी नक्सलियों से खतरा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा, आज भी वे लोगों को देश के संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़का रहे हैं। ये ‘दिमागी नक्सली’ कई राजनीतिक दलों और अलग-अलग संगठनों में भी घुसपैठ कर चुके हैं। हमें इनकी पहचान करनी होगी, इन्हें हराना होगा और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी”।