अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर पर लुटाया प्यार, रिस्ते पर लगा दी मुहर; फोटो शेयर कर लिखा- My Person

5

Arshdeep Singh Confirmed Relationship With Samreen Kaur : लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ होने की खबरें चल रही है. वहीं अब अर्शदीप सिंह ने समरीन कौर के साथ अपने रिस्ते पर मुहर लगा दी है. अर्शदीप सिंह अपने इंस्टाग्राम पेज पर दो तस्वीरें शेयर की है. तस्वीरों में अर्शदीप, समरीन कौर के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए हैं।

अर्शदीप सिंह ने तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट को कैप्शन दिया, “My Person”। तस्वीरों में क्रिकेटर ने मॉडल और अभिनेत्री समरीन पर जमकर प्‍यार लुटाया है। दोनों को एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए देखा जा सकता है।

इस एक पोस्ट ने पिछले तीन महीनों से चल रही डेटिंग की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। अर्शदीप की पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज ने भी कपल को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

बता दे कि आईपीएल 2026 के दौरान अर्शदीप और समरीन को साथ देखा गया था। इस दौरान उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थीं। अब अर्शदीप ने इंस्‍टाग्राम पर समरीन के साथ 2 तस्‍वीरें शेयर कर अफवाहो पर मुहर लगा दिया है.

अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की चर्चा अप्रैल 2026 में स्नैपचैट पर शेयर की गई एक तस्वीर से शुरू हुई थी। इसके बाद आईपीएल 2026 के दौरान समरीन को कई बार पंजाब किंग्स के मैचों में अर्शदीप को चीयर करते हुए देखा गया था. जून में दोनों एक साथ गुरुद्वारा साहिब गए और माथा टेका। अब इंस्टाग्राम पर अर्शदीप की एक पोस्ट ने उनके रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है।