UP Police Constable: यूपी पुलिस में बंपर भर्ती, कांस्टेबल के 32,600 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू

8

31 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर

Education Desk:  UP Police Constable Vacancy: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 के तहत कुल 32,679 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन से पहले OTR अनिवार्य

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) करना होगा, जो upprpb.in पोर्टल पर किया जाएगा। इसके बाद आवेदन uppbpb.gov.in वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।

कुल 32,679 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति की जाएगी:

पद का नाम श्रेणी पदों की संख्या
आरक्षी नागरिक पुलिस पुरुष / महिला 10,469
आरक्षी पीएसी / सशस्त्र पुलिस पुरुष 15,131
आरक्षी विशेष सुरक्षा बल पुरुष 1,341
महिला बटालियन महिला 2,282
आरक्षी घुड़सवार पुलिस पुरुष 71
जेल वार्डर पुरुष 3,279
जेल वार्डर महिला 106
कुल 32,679

नोट: पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और पाठ्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।