12 दिसंबर, 2025 फैक्ट रिकॉर्डर
Health Desk: सर्दियों में बहुत से लोग सुबह उठते ही सिरदर्द महसूस करते हैं। यह समस्या हल्की भी हो सकती है और कई बार इतनी बढ़ जाती है कि पूरे दिन को प्रभावित कर देती है। विशेषज्ञों के अनुसार इसे हल्के में लेना ठीक नहीं है, क्योंकि यह अक्सर शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का संकेत होता है।
ठंड के मौसम में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है, जिससे दिमाग तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। साथ ही, पानी कम पीने और पोषण की कमी के कारण सुबह का सिरदर्द लगातार बना रह सकता है।
सुबह सिरदर्द होने की वजहें
न्यूट्रिशनिस्ट अनामिका गौर के मुताबिक—
-
मैग्नीशियम की कमी नसों में तनाव बढ़ाती है और माइग्रेन ट्रिगर करती है।
-
विटामिन B2 और B12 की कमी दिमाग की ऊर्जा घटाती है, जिससे सुबह भारीपन होता है।
-
डिहाइड्रेशन ठंड में पानी कम पीने से होता है, जो सिरदर्द की बड़ी वजह है।
-
आयरन की कमी से ब्लड में ऑक्सीजन का स्तर कम होता है, जिससे उठते ही सिर भारी लगता है।
-
ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी दिमाग में सूजन बढ़ाकर सुबह के सिरदर्द को बढ़ा सकती है।
क्या शामिल करें अपनी डाइट में?
-
मैग्नीशियम के लिए: बादाम, पालक, केले, कद्दू के बीज।
-
विटामिन B12 और B2 के लिए: दूध, दही, अंडे, साबुत अनाज।
-
आयरन के लिए: पालक, चना, गुड़, दालें।
-
ओमेगा-3 के लिए: अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स।
-
पर्याप्त पानी पिएं ताकि डिहाइड्रेशन न हो और सुबह तरोताजा महसूस हो।
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बार-बार सुबह सिरदर्द होना शरीर की चेतावनी है कि उसे बेहतर पोषण और हाइड्रेशन की जरूरत है। इसे नजरअंदाज न करें और अपनी डाइट में समय रहते सुधार करें।


























