Weather Update: देश भर में भारी बारिश से बढ़ी मुश्किलें; गुजरात की फैक्ट्रियों में काम रुका; जानें अगले 2 दिन के मौसम का हाल

1

मानसून अपने सबसे सक्रिय चरण में पहुँच गया है। इस समय देश के ऊपर दो सिस्टम मौजूद हैं। बंगाल की खाड़ी में बना बना लो प्रेशर एरिया आज ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रहा है। इसके असर को देखते हुए, IMD ने अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से अधिक बारिश और अगले 5-6 दिनों में पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ ने देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक, ‘टाटा मोटर्स’ को भी प्रभावित किया है। कंपनी के साणंद प्लांट और आस-पास की कई सप्लायर यूनिट्स में कामकाज रोकना पड़ा है। वहीं, उत्तराखंड में भूस्खलन के कारण तीर्थयात्रा के रास्ते बंद हो गए हैं। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अधिकारियों ने चार धाम यात्रा को दो दिनों के लिए रोक दिया है।

भारी बारिश के कारण दिल्ली में ट्रैफिक जाम और बाजारों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो गई। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारों ने राजधानी की रफ्तार धीमी कर दी।

भारी बारिश और बाढ़ ने देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक, ‘टाटा मोटर्स’ को भी प्रभावित किया है। गुजरात में अहमदाबाद से 22 किमी दूर स्थित कंपनी के साणंद प्लांट के साथ-साथ आस-पास की कई सप्लायर यूनिट्स में उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

कंपनी के अनुसार, बाढ़ के कारण सप्लाई अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। हालाँकि, मारुति सुजुकी ने किसी भी तरह की रुकावट की सूचना नहीं दी है। कंपनी का प्लांट साणंद से 85 किमी दूर हंसलपुर-बेचाराजी गाँव में स्थित है।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

30 जुलाई:

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल, मध्य प्रदेश, गुजरात रीजन, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। विदर्भ में रेड अलर्ट है।

अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कोंकण-गोवा में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।