भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को मिला UAE का सर्वोच्च सम्मान, आसमान में मौत को मात देकर बचाई थी सैकड़ों जिंदगियां

4

आसमान में मौत को मात देकर सैकड़ों बेकसूर जिंदगियां बचाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को संयुक्त अरब अमीरात ने सम्मानित किया है. यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश से बचाने वाले इस भारतीय पायलट कैप्टन को ‘जायद II- फर्स्ट क्लास’ से सम्मानित किया है। यूएई ने फ्लाईदुबई के चालक दल के अन्य सदस्यों को ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद 2’ से सम्मानित किया गया है।

इस दौरान UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने कैप्टन स्मित मच्छार को गले लगाया। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान ने स्मित को अपने देश की पहचान बताया।

बता दे कि जायद-II, UAE के सबसे बड़े सम्मानों में से एक है। UAE के नेताओं ने कैप्टन मच्छार और क्रू के सदस्यों की हिम्मत और जिम्मेदारी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुश्किल हालात में भी क्रू ने यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ज्यादा महत्व दिया।

बता दे कि फ्लाईदुबई फ्लाइट के पायलट मच्छार ने 30 सितंबर को प्लेन क्रैश कराने की कोशिश नाकाम कर दी थी। यह प्लेन दुबई से तेल अवीव जा रही था। इस दौरान को-पायलट ने उन पर हमला कर दिया था।

यह घटना 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में हुई थी। विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था और उसमें 170 से अधिक लोग सवार थे। मच्छार पर उनके को-पायलट ने कॉकपिट में हमला कर दिया। हमले में कैप्टन घायल हो गए। उन्होंने बताया था कि को-पायलट ने सिर पर कई वार किए। को-पायलट ने विमान को गिराने की कोशिश में कैप्टन पर कॉकपिट में ही मौजूद इमरजेंसी कुल्हाड़ी से हमला किया था। इस दौरान मच्छर ने विमान से हाईजैक का संकेत भी भेजा था।

इजराइल के अधिकारियों ने सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक के रूप में की है। उसने मच्छार पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे विमान तेजी से नीचे की ओर जाने लगा। इस दौरान विमान 30 सेकंड से भी कम समय में करीब 14,000 फुट नीचे आ गया।

मच्छार खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़े थे। इसके बावजूद उन्होंने अपनी बची हुई ताकत जुटाकर कॉकपिट के दरवाजे का ‘लॉक’ खोल दिया। इसके बाद विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू ने अंदर पहुंचकर हमलावर को काबू किया। विमान में मौजूद फ्लाईदुबई के दो अन्य पायलट ने इसके बाद विमान को सऊदी अरब के ताबुक में सुरक्षित उतारा। यहां सभी 180 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ओमान के सह-पायलट को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, मच्छार का पहले सऊदी अरब के ताबुक स्थित एक अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में उन्हें उपचार के लिए अबू धाबी ले जाया गया।