Bigg Boss 20: दूसरे हफ़्ते में हुआ सीज़न का पहला एलिमिनेशन, यह मेल कंटेस्टेंट हुआ घर से बाहर

5

मुंबई: बिग बॉस के घर में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है. घर में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच काफी फाइट भी हो रहा है वहीं इस बीच घर को नया कैप्टन भी मिल चुका है. गुल्लू घर के नए कैप्टन बन चुके है. इन सब के बीच अब दूसरा वीकैंड का वार भी आ गया है और नॉमिनेटेड कंटेस्टैंट पर घर से बेघर होने का खपरा भी बढ़ गया है. नए प्रोमो में सलमान खान घरवालों की क्लास लेते नगर आ रहा है.

पहले हफ़्ते के वीकैंड का वार में तो कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ, लेकिन ख़बरों के मुताबिक़ दूसरे हफ़्ते में इस सीज़न का पहला एलिमिनेशन हुआ है। शो से जुड़े सूत्रों के अनुसार, रोहेद ख़ान को शो से बाहर कर दिया गया है।

घर के अंदर नॉमिनेशन के बारे में बातचीत करने की वजह से नॉमिनेट होने के बाद, रोहेद, आसिफ़ ख़ान और स्काउट के साथ नॉमिनेट हुए थे । वहीं कनिका ने रोहेद की एक लाइफ भी छीन ली थी ऐसे में रोहेद डेंजर ज़ोन में आ गए थे।

ख़बरों के मुताबिक, रोहेद अब बाहर हो गए हैं, जबकि आसिफ़ और स्काउट बेघर होने से बच गए हैं।

मेकर्स ने अभी तक टीवी पर रोहेड के बाहर होने की पुष्टि नहीं की है। दर्शकों को यह देखने के लिए एपिसोड का इंतज़ार करना होगा कि यह घोषणा कैसे होती है और उनके साथी कंटेस्टेंट इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।