मुंबई के कोस्टल रोड पर तेज़ रफ़्तार BMW फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी, 3 छात्रों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

5

रविवार सुबह मुंबई के कोस्टल रोड पर एक तेज़ रफ़्तार BMW फ्लाईओवर से करीब 75 फीट नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों की उम्र 17 से 23 के बीच थी।

यह हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लाला लाजपतराय कॉलेज के सामने लोटस जेट्टी के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी, तभी ड्राइवर ने तेज़ रफ़्तार के कारण कंट्रोल खो दिया। इसके बाद BMW डिवाइडर से टकराई और नीचे गिर गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

घायलों को नायर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में से एक की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि अन्य दो मृतकों की पहचान 21 वर्षीय शनाय गज्जल और 17 वर्षीय धैर्य सेठ के रूप में हुई है।

बीएमडब्ल्यू कार का ड्राइवर सनाय गिज्जर था और बाकी तीन लोग यात्री थे। तेज़ रफ़्तार के कारण कार पुल से नीचे गिर गई। ड्राइवर के बगल में बैठा 20 वर्षीय ओन्मी आदित्य ओसवाल बच गया है।

पुलिस के मुताबिक, चारों छात्र थे। ये लड़के जुहू के NMIMS कॉलेज के छात्र थे और एक पीजी (PG) में रहते थे। ये चारों अहमदाबाद के रहने वाले थे और मरीन ड्राइव गए थे। BMW उसके परिवार की बताई गई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने कार की जांच कर सैंपल जुटाए।