MEA ने BRICS समिट में आए दुनिया के नेताओं के बीमार पड़ने की खबरों को किया खारिज, एक पोस्ट में कहा, ‘फेक अलर्ट!!

6

विदेश मंत्रालय (MEA) ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी उस पोस्ट को खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि नई दिल्ली में BRICS समिट में शामिल होने के बाद दुनिया के कई नेता बीमार पड़ गए थे। उन्होंने इन रिपोर्ट्स को ‘फेक’ और ‘गुमराह करने वाला’ बताया। MEA की फैक्ट-चेक यूनिट ने ऑनलाइन चल रहे ‘गलत इरादे वाले पोस्ट’ के खिलाफ चेतावनी दी।

MEA की फैक्ट चेक यूनिट ने अपनी सोशल साइट X पर पोस्ट किया और तरह की सभी खबरों को गलत बताया। MEA की फैक्ट-चेक यूनिट ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘फेक अलर्ट!! हम सोशल मीडिया पर जारी इस तरह की पोस्ट की निंदा करते हैं।’

यह चेतावनी BRICS समिट में शामिल हुए नेताओं, जिनमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा शामिल हैं, की सेहत के बारे में सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के बीच आई है।

गौर हो कि सोशल मीडिया की पोस्ट में ब्रिक्स समित में शामिल नेताओं की तबीयत बिगड़ने का दावा किया जा रहा था। इन नेताओं में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा शामिल हैं।

12-13 सितंबर को आयोजित हुई थी समिट

18वां ब्रिक्स समिट 12 से 13 सितंबर, 2026 तक भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित किया गया। जिसमें सभी सदस्य ग्रुप के नेता और प्रतिनिधि एक साथ शामिल हुए थे। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा भी उन नेताओं में शामिल थे जिन्होंने इस समिट में भाग लिया था।