अवैध खनन के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, गांव रसूलपुर में अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही पोकलेन मशीन और टिपर काबू, परचा दर्ज

1

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज कहा कि खनन विभाग द्वारा अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर निरंतर छापे मारे जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसी मुहिम के तहत खनन विभाग की टीम द्वारा आज सुबह लुधियाना ज़िले के गांव रसूलपुर में गश्त के दौरान अवैध खनन गतिविधि के लिए इस्तेमाल की जा रही एक पोकलेन मशीन और एक टिपर को मौके पर काबू किया गया। विभागीय टीम ने तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए पोकलेन मशीन और टिपर को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा थाना लाढोवाल में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत एफ.आई.आर. नंबर-200 दर्ज की गई है।

श्री बरिंदर कुमार गोयल ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों का उल्लंघन करके खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि खनन विभाग द्वारा इलाके में लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की जा रही है और अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए यह मुहिम भविष्य में भी पूरी सख़्ती से जारी रहेगी।