Asian Games 2026 : भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में लगाई जीत की हैट्रिक, थाईलैंड को 20-1 से हराया

10

टोक्यो: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में जीत की हैट्रिक लगा दी है। पूल-B के मुकाबले में भारत ने थाईलैंड को 20-1 से हराया। यह मैच बुधवार को गिफू प्रीफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेला गया। भारत के लिए दीपिका ने 9 गोल किए; उनके सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से हुए। नवनीत कौर ने 4 गोल और रुतुजा पिसाल ने 3 गोल किए।

नेहा, लालरेमसियामी, साक्षी राणा और कप्तान सलीमा टेटे ने भी गोल किए। थाईलैंड की ओर से सुपांसा सामांसो ने एकमात्र गोल किया। लगातार तीसरी जीत के साथ, भारत पूल की पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है।

अब भारत का अगला मुकाबला मेजबान जापान से 25 सितंबर को होगा। जापान पूल-B में भारत के बाद प्रमुख टीमों में है। इस मुकाबले के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर और साफ होगी।

एशियाई खेलों में भारत ने लगातार तीसरी बार दोहरे अंकों में जीत दर्ज की है। इससे पहले, टीम ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 और इंडोनेशिया को 17-1 से हराया था।