अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस ने एक नोटिस जारी कर 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। इमरान ने 10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इसके बाद, मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। उन्होंने 22-23 जुलाई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा NEET पेपर लीक के खिलाफ आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में भी भाग लिया था।
CEC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान एक अमेरिकी नागरिक हैं, भारतीय नहीं और भारतीय नागरिक न होने के बावजूद इमरान ने भारत में एक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। इसे देखते हुए, उनके खिलाफ ‘इमिग्रेशन एक्ट’ (प्रवास अधिनियम) के संबंधित प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। नोटिस में उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
बता दे कि इमरान का जन्म विस्कॉन्सिन, अमेरिका में हुआ था। उनके पास जन्म से ही अमेरिकी नागरिकता और अमेरिकी पासपोर्ट है। कानूनी तौर पर, वह भारत के नागरिक नहीं हैं। वह भारत में रहने और काम करने के लिए ‘ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया’ (OCI) कार्ड का उपयोग करते हैं।
भारत में विदेशी नागरिकों के प्रवेश, रहने और उनकी गतिविधियों को विनियमित करने के लिए ‘इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025’ (प्रवास और विदेशी अधिनियम, 2025) लागू है।
इस कानून के तहत, सरकार भारत में विदेशी नागरिकों के रहने और उनकी गतिविधियों पर शर्तें लगा सकती है। यदि कोई विदेशी नागरिक लागू नियमों या अपने वीज़ा की शर्तों का उल्लंघन करता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
गौर हो कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने 10 अक्टूबर को एक विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था, जिसका उद्देश्य एक विशेष जांच रिपोर्ट का विरोध करना और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करना था।
इमरान खान ने भी मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में हुए विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। प्रदर्शन के दौरान, इमरान खान को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इमरान को 10 अक्टूबर, 2026 को शाम 5:20 बजे हिरासत में लिया गया। इसके कुछ ही समय बाद, अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर पुलिस वैन के अंदर से एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, “लगता है मैं ड्राइव पर जा रहा हूँ।”
ये सेलेब्स भी भारतीय नागरिकता न होने की वजह से विवादों में रहे
गौर हो कि इमरान खान का मामला इकलौता मामला नहीं है। इससे पहले अक्षय कुमार, अदनान सामी, दिलजीत दोसांझ जैसे कई सेलेब्स की नागरिकता विवादों में रही है. कुछ ने विदेशों के बाद भारतीय नागरिकता ली, तो कुछ ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी।
बता दे कि आज भी कई ऐसे बॉलीवुड एक्टर ऐसे है जिनके पास भारतीय नागरिकरता नहीं है. आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, इलियाना डिक्रूज जैसे कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं, जो सालों से भारत में काम कर रहे हैं, लेकिन उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं है।
























