‘मोदी सरकार में भारत के ताने-बाने को बहुत नुकसान हुआ है’: सोनिया गांधी

12

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में भारत के ताने-बाने, लोकतंत्र और संस्थाओं को भारी नुकसान पहुँचाया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के जाने के बाद भी, देश की व्यवस्थाओं को फिर से पटरी पर लाने में समय लगेगा।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने कहा है कि उनकी पार्टी को सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने से कुछ भी सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पिछले 12 वर्षों में भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को “बहुत नुकसान” पहुंचा है।

हालांकि, सोनिया ने उम्मीद जताई है कि समय के साथ भारत की व्यवस्था फिर से सुशासन की ओर लौट आएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल में देश के लोकतंत्र और संस्थाओं को बहुत नुकसान पहुंचा है। हालांकि, उन्हें भरोसा है कि देश के लोग सुशासन की वापसी का स्वागत करेंगे। मोदी और मेरी भारत को लेकर सोच अलग है। राजीव से मुलाकात और उसके 60 साल बाद भी मैं वही इंसान हूं, बस पहले जितना हंसती नहीं हूं।

अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्च से पहले ‘द हिंदू’ को दिए एक इंटरव्यू में, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने अपनी पार्टी की मौजूदा स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर भी बात की। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से कांग्रेस और विपक्षी गुट को “समान अवसर” (level playing field) नहीं मिला है।

सोनिया ने कहा, “पिछले बारह वर्षों में हमारे देश के ताने-बाने, हमारे लोकतंत्र और हमारी संस्थाओं को बहुत नुकसान पहुँचा है। इस सरकार के जाने के बाद भी, हमारी व्यवस्थाओं को फिर से पटरी पर लाने में समय लगेगा और इसके लिए राजनीतिक दलों को बहुत प्रयास करने होंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “यह सच है कि वे एक बिल्कुल अलग वैचारिक दुनिया से आते हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी में राजनीति के भीतर लोगों के सफल होने के कई तरीके हैं; उदाहरण के लिए डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को ही देख लीजिए। मुझे नहीं लगता कि हमें RSS से कुछ खास सीखने की जरूरत है।”

सोनिया ने 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने, इमरजेंसी, कांग्रेस की मौजूदा स्थिति और BJP-RSS की राजनीति पर भी अपनी राय रखी।