Bigg Boss 20 : ‘सालों में सबसे बेहतरीन ‘वीकेंड का वार’; सलमान खान ने जीता फैंस का दिल, लोगों ने कहा, “OG बिग बॉस” फ़ॉर्मैट की हुई वापसी

4

बीते दिन बिग बॉस 20 के इस हफ़्ते के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड रिलीज हुआ. इस ‘वीकेंड का वार’ का फैंस बेसब्री से इंताजार कर रहे थे. वीकेंड का वार’ के प्रोमों में सलमान खान भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी की बेटी रीति की क्लास लेने वाले थे.

दरहसल, घर के अंदर कैप्टंसी टास्क के दौरान में डिस (Diss) बैटल हुआ था जिसमें भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने उदिति सिंह को काफी कुछ ऐसा कहा था जो सही नहीं था. वहीं दर्शक चाहते थे कि इस ‘वीकेंड के वार’ पर सलमान खान इस मुद्दे को उठाये। वहीं जब एपिसोड आया तो जनता का मजा अपने आप बढ़ गया क्योकि सलमान खान ने सलमान ने जिस तरह घर में डिस (Diss) बैटल वाला मुद्दा उठाया, वो देखकर हर किसी को अच्छा लगा.

“OG बिग बॉस” फ़ॉर्मैट की वापसी

फैंस इस हफ़्ते के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड से काफ़ी प्रभावित हुए हैं; कई फ़ैन्स ने इसे “OG बिग बॉस” फ़ॉर्मैट की वापसी बताया है। फैंस का कहना है कि इस एपिसोड में सलमान खान अपने पुराने यानी ‘OG’ अंदाज में नजर आए. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस हफ्ते के वीकेंड का वार को पिछले कई सालों के सबसे अच्छे ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में से एक बताया और घर के अंदर कई मुद्दों पर बात करने के लिए सलमान ख़ान की तारीफ़ की।।

एपिसोड के दौरान, सलमान ने उदिति सिंह के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल करने के लिए रीति तिवारी को जमकर फटकारा और काजी तौकीर संग उनकी जलन या असुरक्षित महसूस करने वाले दावे पर भी सवाल उठाए.

उन्होंने नेपोटिज़्म और मनोज तिवारी की पब्लिक इमेज पर हो रही चर्चा पर भी बात की। सलमान ने बहस के बाद रीति को जिस तरह से उदिति ने जवाब दिया, उसके लिए उनकी तारीफ़ की और ‘डिस बैटल’ (diss battle) के दौरान स्टैंड लेने के लिए काज़ी का समर्थन किया। साथ ही, उन्होंने इस स्थिति के दौरान चुप रहने के लिए स्काउट (ScoutOp), यंग डीएसए (Yung DSA) और आसिफ़ ख़ान से सवाल भी किए।उन्होंने उन्हें जमकर सुनाया कि जब रीति उदिति के लिए इतने निचले स्तर पर जाकर बातें कह रही थीं, तब उन्हें रोकने के बदले सब बढ़ावा क्यों दे रहे थे. इसके अलावा शो पर उनका मस्ती वाला साइड भी देखने मिला. कनिका मान की जिस तरह सलमान ने नकल की, और उनकी टांग खींची वो देखकर हर किसी को मजा आया है.

इस एपिसोड के दौरान सलमान के अंदाज़ से कई दर्शक काफ़ी खुश दिखे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूज़र ने इसे “पिछले 7 सालों का सबसे बेहतरीन WKV” बताया, जबकि दूसरे ने लिखा, “यह WKV न सिर्फ़ सबसे अच्छा था, बल्कि बहुत स्मूथ भी था। उन्होंने कोई भी बात नहीं छोड़ी। उन्होंने सब कुछ कहा। बहुत लंबे समय बाद एक संतोषजनक WKV देखने को मिला।”

एक और दर्शक ने सलमान की तारीफ़ करते हुए लिखा, “6 साल बाद अब तक के सबसे बेहतरीन WKV में से एक देखने को मिला। हम असली बिग बॉस और असली होस्ट सलमान खान की वापसी का इंतज़ार कर रहे थे।”

इसी तरह की प्रतिक्रिया देते हुए एक और यूज़र ने लिखा, “मेरे लिए यह बिग बॉस के इतिहास के सबसे अच्छे ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड्स में से एक है।” होस्ट के तौर पर सलमान के काम की तारीफ़ करते हुए एक और दर्शक ने ट्वीट किया, “सलमान खान इस सीज़न में कमाल कर रहे हैं।”