Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारत को तीसरा गोल्ड, भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया

5

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीता है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ईरान को 37-34 से हरा दिया है। आखिरी मिनट में ईरान को अंक की जरूरत थी, लेकिन भारतीय डिफेंस ने अयनाज को शानदार टैकल कर रोक दिया। इसके बाद भारत ने बढ़त बनाए रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया और गोल्ड जीता।

बता दे कि भारतीय महिला टीम ने कबड्डी में लगातार 5वां एशियाड में मेडल जीता है। वहीं पुरुष टीम फ़ाइनल में ईरान का सामना दोपहर 2:30 बजे करेगी।

भारत ने खेलों के सातवें दिन, यानी शनिवार को अपना चौथा मेडल जीता। इस बार जीते गए मेडल्स में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं। लंबी दूरी के धावक सावन बरवाल ने पुरुषों की मैराथन में 2 घंटे, 11 मिनट और 37 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता। भारत ने इस इवेंट में 44 साल बाद मेडल जीता है; इससे पहले देश ने 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता था।

भारतीय टीम महिलाओं के 50 मीटर राइफ़ल थ्री-पोज़िशन इवेंट में दूसरे स्थान पर रही। टीम में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदर्शा विनोद शामिल थीं। शूटिंग में यह भारत का 11वां मेडल था। इससे पहले, उन्होंने एक गोल्ड, पाँच सिल्वर और चार ब्रॉन्ज़ मेडल जीते थे।

इस गोल्ड के बावजूद भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। उसके मेडल की संख्या 27 पहुंच गई है। इसमें 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं।