आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान मुरासु ने मचाई भारी तबाही, 35 से अधिक ट्रेनों को रद्द, 52 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसलें बर्बाद

13

भीषण चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। इस तूफान के कारण दो लोगों की मौत हो गई है और 52,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसके अलावा, 35 से अधिक ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।

फिलहाल कुल 12,230 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, तूफान की वजह से राज्य को लगभग 344 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। बुधवार को तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में सर्दी आ गई है। पिछले 24 घंटों में तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बुधवार सुबह लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद, बिजनौर और हापुड़ सहित 10 से अधिक जिले घने कोहरे की चादर में लिपटे रहे। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वांचल क्षेत्र के जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में इंडिया गेट के आसपास के इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 414 दर्ज किया गया है। यह ‘गंभीर’ (सीवियर) श्रेणी में आता है।