सोना-चांदी में लगातार गिरावट जारी, आज 6 हजार दाम घटे, 1.23 लाख रुपए पर आया

10

सोना-चांदी में लगातार गिरावट जारी है। IBJA के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 5,947 रुपए सस्ता होकर 1.23 लाख रुपए पर आ गया।

इस गिरावट के बाद सोना करीब एक साल पुराने स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल 24 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,23,308 रुपए था। इसके बाद सालभर तक इसके भाव ज्यादा बने रहे।

इधर, चांदी के भाव में भी शुक्रवार को 9,789 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद चांदी 1.50 लाख रुपए प्रति किलो पर आ गई।

सोने की कीमत आज

18 कैरेट- 92,688 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट- 1,13, 203 रुपए प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट- 1,23,584 रुपए प्रति 10 ग्राम

महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमत आज

दिल्ली-1,25,720 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता – 1,25,770 रुपए प्रति 10 ग्राम
मुंबई – 1,25,570 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई- 1,25,570 रुपए प्रति 10 ग्राम
पटना- 1,25,620 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ-1,25,720 रुपए प्रति 10 ग्राम