दिल्ली/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 31 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। खास बात यह है कि जालंधर की तीन विधानसभा सीटों पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

पार्टी की ओर से जालंधर नॉर्थ विधानसभा सीट से विनीत धीर, जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली और जालंधर कैंट सीट से दीपक बाली को उम्मीदवार बनाया गया है।
दूसरी सूची जारी होने के साथ ही आम आदमी पार्टी अब तक कुल 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी की ओर से जारी सूची में शामिल अन्य उम्मीदवारों के नाम भी चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं।
जालंधर की तीनों सीटों पर उम्मीदवार घोषित
जालंधर नॉर्थ से विनीत धीर, सेंट्रल से नितिन कोहली और कैंट से दीपक बाली को टिकट दिया गया है। इन तीनों नामों की घोषणा के बाद जालंधर जिले की चुनावी राजनीति में भी हलचल तेज होने की संभावना है।
गौरतलब है कि AAP ने 31 अक्टूबर को पहली सूची में 40 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। अब दूसरी सूची में 31 नाम शामिल होने के बाद पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों वाले पंजाब में कुल 71 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।




























