दिल्ली मेट्रो ने दिवाली पर टाइमिंग में किया बदलाव; रात 10 बजे खत्म होंगी सेवाएं, सुजारी की एडवाइजरी

13

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 8 नवंबर को दिवाली के त्योहार के लिए ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। तीन लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू हो जाएंगी, जबकि सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी ट्रेन एक घंटा पहले रवाना होगी।

DMRC के अनुसार, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों के टर्मिनल स्टेशनों पर मेट्रो सेवा रात 10 बजे समाप्त हो जाएगी। वहीं, तीन लाइनों पर मेट्रो सेवा सुबह 6 बजे शुरू हो जाएगी, जो सामान्य समय से एक घंटा पहले है।

DMRC के बयान के अनुसार, दिवाली के अवसर पर यानी 8 नवंबर 2026 (रविवार) को पिंक लाइन (मजलिस पार्क – मजलिस पार्क/शिव विहार), मैजेंटा लाइन (बॉटैनिकल गार्डन – कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क – दीपाली चौक) और ग्रे लाइन (द्वारका काकरोला – ढांसा बस स्टैंड) पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 7 बजे के बजाय सुबह 6 बजे शुरू होंगी।

इसके अलावा, दिवाली की शाम को देखते हुए, सभी मेट्रो लाइनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित) के टर्मिनल स्टेशनों से आखिरी मेट्रो ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे रवाना होगी।

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं। अधिक जानकारी के लिए वे DMRC की वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल देख सकते हैं।

पिछले साल भी मेट्रो के समय में हुआ था बदलाव

बता दें कि पिछली साल भी दिल्ली मेट्रो के समय में बदलाव किया गया था। उस समय भी मेट्रो रात 10 बजे तक चलाई गई थी और सुबह एक घंटे पहले से संचालित हुई थी। उस समय भी सभी लाइनों पर मेट्रो के समय में बदलाव की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल पर दी गई थी।