Stock Market Updates: सेंसेक्स में 700 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 200 अंक नीचे आया

9

शेयर बाजार में आज यानी 28 अक्टूबर को गिरावट है। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ने ही कमजोर शुरुआत की है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 72,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है, ये 22,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र में, सेंसेक्स 73,606.75 पर और निफ्टी 50, 22,678 पर बंद हुआ था। एनर्जी, IT और FMCG शेयर्स में आज ज्यादा बिकवाली है।

भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 95.02 पर खुला, जबकि मंगलवार को यह 95.12 पर बंद हुआ था। निफ्टी 50 के शुरुआती संकेतकों में से एक, ‘गिफ्ट निफ्टी’ ने आज बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत के संकेत दिए। यह पिछले बंद भाव 22,812 के मुकाबले 98.5 अंक गिरकर 22,713.50 पर खुला। मंगलवार, 27 अक्टूबर को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) खरीदार बन गए और उन्होंने 4,240.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) विक्रेता बन गए और उन्होंने 1,250.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।