Karnataka SIR: कर्नाटक में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, SIR के बाद लगभग 1 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से गायब

6

कर्नाटक में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ (SIR) प्रक्रिया के बाद मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय द्वारा जारी सूची के मुताबिक SIR के बाद राज्य के लगभग 1 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। राज्य में अब कुल 4,55,00,011 मतदाता हैं। एसआईआर से पहले यह संख्या 5,54,32,314 थी। इस तरह मतदाता सूची से करीब 99.32 लाख नाम कम हुए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय ने मंगलवार को बताया कि कर्नाटक में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) अभियान के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से लगभग 1 करोड़ नाम हटाए गए हैं।

अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, अब इस दक्षिणी राज्य में 4.55 करोड़ मतदाता हैं, जबकि इस अभियान से पहले मतदाताओं की संख्या 5.54 करोड़ थी। इस प्रक्रिया में लगभग 99.32 लाख नाम हटाए गए। इन 4.55 करोड़ मतदाताओं में से 2.25 करोड़ पुरुष और 2.29 करोड़ महिला मतदाता हैं।

इस अंतिम मतदाता सूची में 18 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के 6.83 लाख से अधिक मतदाता शामिल हैं, जबकि 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 3.92 लाख से ज्यादा है।

CEO कार्यालय द्वारा अंतिम मतदाता सूची जारी किए जाने के बाद, मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के मतदाताओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएगी। उन्होंने बेंगलुरु में पत्रकारों से कहा, “मतदाताओं की सुरक्षा करना कर्नाटक सरकार और पार्टी का कर्तव्य है।”