उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट; चारधाम यात्रा रोकी गई

7

नई दिल्ली: उत्तराखंड में चमोली के हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ में शनिवार को बर्फबारी हुई। वहीं, लैंडस्लाइड की वजह से पिथौरागढ़-घाट रोड पर 300 से ज़्यादा गाड़ियाँ फँस गई हैं, जिसके कारण चार धाम यात्रा को दो दिनों के लिए रोक दिया गया है।

अर्नब चक्रवात के असर से उत्तर प्रदेश और बिहार समेत आठ राज्यों में भारी बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम अब दक्षिणी छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में लगभग 48 घंटों से लगातार बारिश हो रही है और साथ ही 40-50 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएँ चल रही हैं। अलग-अलग घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 ज़िलों में बाढ़ का ख़तरा है।

बिहार में सुपौल ज़िले के 50 गाँव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और 19 ज़िलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है।