विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को एक पाकिस्तानी पत्रकार को करारा जवाब दिया. यह घटना 81वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई, जब पाकिस्तानी पत्रकार ने एस. जयशंकर से सवाल पूछते हुए भारत पर पाकिस्तान में आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश की। वहीं एस. जयशंकर ने ऐसी जवाब दिया कि वहां का माहौल बदल गया. जयशंकर लाइबेरिया की सारा बेसोलो न्यंती के साथ मीडिया को संबोधित कर रहे थे, तभी पाकिस्तानी पत्रकार ने यह आरोप लगाया।
पाकिस्तानी पत्रकार ने क्या सवाल किया
कार्यक्रम के बीच पाकिस्तानी पत्रकार ने विदेश मंत्री से पूछा कि कब आपकी सरकार पाकिस्तान में आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद करेगी? क्या आप बता सकते हैं कि आपकी सरकार पाकिस्तान में प्रॉक्सी टेररिज्म स्पॉन्सर करना कब बंद करेगी?
जयशंकर ने जवाब दिया, “एक आतंकवादी देश मुझसे यह सवाल पूछ रहा है।” विदेश मंत्री ने ये जवाब दिया, मुस्कुराए और उठकर चले गए. एस जयशंकर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
समुद्री यात्रियों की सुरक्षा पर जयशंकर: जहाजों पर हमले बंद होने चाहिए
बातचीत के दौरान, जयशंकर ने कमर्शियल शिपिंग और मर्चेंट नाविकों पर हाल ही में हुए हमलों का ज़िक्र करते हुए समुद्री यात्रियों की सुरक्षा और हिफ़ाज़त के बारे में भी बात की।
जयशंकर ने कहा, “आप सभी जानते होंगे कि हाल के महीनों में दुनिया ने कमर्शियल शिपिंग और मर्चेंट नाविकों पर ऐसे हमले देखे हैं जिन्हें मंज़ूर नहीं किया जा सकता।”
उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं होर्मुज़ जलडमरूमध्य, लाल सागर और काला सागर में हुई हैं, और ज़ोर देकर कहा कि हिंसा और जान-माल के नुकसान का कोई औचित्य नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा, “सीधे शब्दों में कहें तो, ये हमले बंद होने चाहिए।” जयशंकर ने कहा कि समुद्री कर्मचारियों (सीफ़ेयरर्स) के लिए एक प्रमुख स्रोत देश होने के नाते, भारत ने लाइबेरिया के साथ हाथ मिलाया है, जहाँ दुनिया की सबसे बड़ी शिपिंग रजिस्ट्री है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने समान हितों वाले अन्य देशों और बड़े जहाज-मालिकों को भी साथ जोड़ा है।
उन्होंने समुद्री कर्मचारियों के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला, जिनमें शारीरिक हमलों के अलावा जहाजों पर लंबे समय तक बंद रहना, क्रू बदलने और घर लौटने में देरी, परिवारों से दूर रहना और मानसिक तनाव शामिल हैं।
जयशंकर ने कहा, “हाल की वैश्विक घटनाओं से समुद्री कर्मचारियों की सुरक्षा और संरक्षा को होने वाले खतरों का पता चलता है।”
81वीं UNGA में भारत
इससे पहले, जयशंकर ने 81वीं UN जनरल असेंबली के दौरान लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यंती के साथ ‘शिपिंग और नाविकों की सुरक्षा’ पर ‘ग्रुप ऑफ़ फ्रेंड्स’ की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता की।
























