Asian Games 2026 में भारत ने जीता पहला गोल्ड: भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराया, लगातार दूसरी बार मिला स्वर्ण पदक

10

 Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में श्रीलंका को 147 रनों के रिकॉर्ड अंतर से हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। महिला क्रिकेट टीम ने मंगलवार को फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराया। भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने 3 विकेट पर 216 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम सिर्फ़ 69 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंकाई टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई।

इस जीत के साथ ही भारत ने पिछले एशियाई खेलों में जीते गए महिला क्रिकेट के ख़िताब का सफलतापूर्वक बचाव किया है।

थर्ड प्लेस के मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

मंधाना और शेफाली ने संभाली भारत की बैटिंग

स्मृति मंधाना ने 79 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि ऋचा घोष ने नाबाद 49 और शेफाली वर्मा ने 48 रन बनाए और गेंदबाज़ी में भी योगदान दिया। मंधाना और शेफाली की ओपनिंग जोड़ी ने 60 गेंदों में 99 रन जोड़कर भारत को मज़बूत शुरुआत दिलाई। शेफाली ने श्रीलंकाई गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त शॉट खेले, वहीं मंधाना ने सही मौकों का फ़ायदा उठाया और फ़ील्ड में गैप ढूंढती रहीं।

श्रीलंका की ओर से सुगंधिका कुमारी, कविशा दिलहारी और चामुडी प्रभोदा ने एक-एक विकेट लिया।

मंधाना की पारी खास तौर पर अहम थी क्योंकि उनके 79 रनों के साथ ही उनके कुल विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में रन 11,000 हो गए, और वह यह मुकाम हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गईं।

वह शतक लगाने की राह पर दिख रही थीं, लेकिन एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हो गईं। श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर ही खेल सकी। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। शेफाली वर्मा, श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी को भी 2-2 विकेट मिले।