‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू

5
  • पुलिस टीमों द्वारा 154 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई
  • लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से गुप्त रूप से गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी दे सकते हैं

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित एवं मैप किए गए 559 ठिकानों पर छापेमारी की।

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। सभी जिलों की पुलिस टीमें, ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के सहयोग से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

244वें दिन पुलिस टीमों ने 333 व्यक्तियों को काबू किया और उनके कब्जे से दो हथियार बरामद किए। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 72,644 हो गई है।

इसके अलावा 154 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान चार भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।

लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946’ के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से संबंधित जानकारी गुप्त रूप से दे सकते हैं। इसके अलावा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी पुलिस को सूचना दी जा सकती है।