China Fire News: चीन में एक टेक्सटाइल फ़ैक्टरी में लगी आग, आठ लोगों की मौत

7

बीजिंग: चीन के फोशान शहर में एक टेक्सटाइल फ़ैक्टरी में आग लग गई. आग लगने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। फोशान, ग्वांगडोंग प्रांत में स्थित है। फ़ैक्टरी में रविवार रविवार दोपहर 3 बजे को आग लगी थी।

सरकारी टेलीविजन की रिपोर्ट के मुताबिक आग दोपहर 3:12 बजे एक इंडस्ट्रियल पार्क के अंदर बनी दो मंजिला इमारत में लगी थी और लगभग एक घंटे तक इमारत आग की आगोश में थी और करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सोमवार को बताया कि बचाव कार्य चल रहा है। एजेंसी ने बताया कि इस घटना में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है और एक व्यक्ति घायल हुआ है।