Punjab Chandigarh Weather पंजाब-चंडीगढ़ में भारी बारिश संभावना , मौसम विभाग ने जारी किया ‘ऑरेंज अलर्ट’

5

Punjab-Chandigarh Weather Update: पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर मानसून दस्तक देने वाला है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार, 27 जुलाई से 29 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जिससे कई इलाकों में जलभराव का खतरा है।

पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 100 मिमी बारिश अमृतसर में दर्ज की गई। इसके अलावा, अबोहर (फाजिल्का) में 33 मिमी, गुरदासपुर में 33.5 मिमी, पठानकोट में 18 मिमी, होशियारपुर में 17 मिमी और फरीदकोट में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई।

वहीं, चंडीगढ़ में 2.7 मिमी बारिश हुई। शहर में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में 24 घंटों में 100 मिमी बारिश दर्ज की गई। जुलाई के पहले 23 दिनों में अब तक कुल 410.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह आंकड़ा 2011 से 2025 के बीच जुलाई महीने में हुई बारिश के सभी पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है। इससे पहले, जुलाई में सबसे ज़्यादा बारिश 2023 में 363.8 mm हुई थी, जबकि 2025 में 346.6 mm बारिश दर्ज की गई थी।

पंजाब में औसत अधिकतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 0.2 डिग्री सेल्सियस कम हुआ। इसके बावजूद, तापमान सामान्य के करीब ही रहा। राज्य में सबसे ज़्यादा तापमान बठिंडा एयरपोर्ट पर 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटियाला में 34.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 33.4 डिग्री और अमृतसर में 30.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। साथ ही, राज्य में सबसे कम तापमान पठानकोट में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।