Punjab News: पंजाब के मानसा जिले में चिट्ठी-मक्खी का हमला, नरमे की फसल बर्बाद

12
Whitefly infestation in Punjab's Mansa district; cotton crop destroyed
Whitefly infestation in Punjab's Mansa district; cotton crop destroyed

Punjab News: पंजाब के मानसा जिले के सरदुलगढ़ के अधा दर्जन गांवों में नरमे की फसल पर चिट्ठी- मक्खी का प्रकोप है. चिट्ठी-मक्खी ने नरमा बर्बाद कर दिया है. किसानों ने इस पर कीटनाशक के कई छिड़काव कर दिए हैं, मगर फिर भी चिट्ठी मक्खी का हमला लगातार जारी है.

कस्बा झूनीर सहने वाली फत्ता मालौके में नरमे की फसल पर चिट्ठी मक्खी लगातार हमला कर रही है. इस मामले पर जब खेतों पर जाकर नरमे की फसल का जायजा लिया तो किसानों ने बताया कि उनके पास एक एकड़ जमीन है और एक एकड़ ठेके पर लेकर नरमे की फसल की विजई की थी जिस पर चिट्ठी मक्खी ने हमला कर दिया जिसने नरमे के पत्ते और फल खा लिया जिसके कारण नरमा काला हो गए हैं जिस पर उन्होंने कई कीटनाशक का छड़काव कर दिया मगर इसका कोई असर नहीं हुआ. किसानों ने कहा कि जिस नरमे पर चिट्ठी मक्खी ने हमला किया उसे खेतीबाड़ी विभाग गोद लेकर इस का बचाव करे बरण किसान इसको लेकर खुदकशी के रास्ते ना पड़ जाए.

किसान बिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने पूरा एक किला ठेका पर लेकर नरमे की फसल की खेती की थी पर मक्खियों ने सारा बर्बाद कर दिया. उन्होंने कहा कि इस फसल पर कितने सारे पैसे लगाए थे वो सब बर्बाद हो गया. बिंदर सिंह ने सरकार से मांग का है कि उन्हें मुआवजा दी जाए .

इस मामले पर जिला खेती बाड़ी चीफ हरविंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि कुछ गांव में चिट्ठी-मक्खी हमला नरमे पर है जिसके कारण किसान नरमे को सुख न रखर इस पर पानी का छिड़काव करे क्योंकि यह बरसात ना होने के कारण हुआ है .