Japan Earthquake: जापान में 24 घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके, लोगों से अगले हफ़्ते तक सतर्क रहने की सलाह

17

टोक्यो: रविवार रात जापान के उत्तरी होक्काइडो इलाके में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 10:45 बजे आया और इसका केंद्र होक्काइडो के पास समुद्र तल से 40 किलोमीटर (25 मील) नीचे था।

JMA ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की। इससे पहले, शनिवार देर रात स्थानीय समयानुसार सुबह 2 बजे पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आया था। क्योडो न्यूज़ के अनुसार, टोक्यो और आसपास के इलाकों में 40 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।

जापान टाइम्स के अनुसार, सरकार ने लोगों से अगले हफ़्ते ऐसे ही तेज़ भूकंपों के लिए सतर्क रहने को कहा है।