उत्तराखंड में आज भूकंप के दो झटके; 31 मिनट के भीतर दो बार धरती कांपी

9

उत्तराखंड के चमोली जिले में आज भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहला भूकंप सुबह 10:21:11 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई और यह 10 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

लगभग 31 मिनट बाद, सुबह 10:52:48 बजे, दूसरा भूकंप आया। इसकी तीव्रता 2.8 थी और यह 5 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर के अनुसार, पहले भूकंप का केंद्र जोशीमठ में था। जिले में कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति सामान्य है।

अफगानिस्तान में भी भूकंप

चमोली में आए झटकों के बाद, पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भी धरती हिली। वहां सुबह 10:55 बजे भूकंप आया। इसका केंद्र काबुल से लगभग 312 किलोमीटर दूर था।

भूकंप के दौरान ये काम करने से बचें:
भूकंप के समय लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।
बाहर निकलने के लिए लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
अगर आप कहीं फंस गए हैं, तो भागें नहीं।
अगर आप गाड़ी चला रहे हैं, तो उसे तुरंत रोक दें।
गाड़ी चलाते समय उसे सड़क के किनारे रोक लें, और ध्यान रखें कि आसपास कोई पुल न हो।
भूकंप आने पर तुरंत किसी सुरक्षित और खुली जगह पर चले जाएं।
भूकंप के दौरान खिड़कियों, अलमारियों, पंखों और अपने ऊपर रखी किसी भी भारी चीज़ से दूर रहें।