छठ पूजा पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान, सुबह 4:30 बजे से चलेंगी ट्रेनें

24

छठ पूजा के मौके पर दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। छठ महापर्व के उषा अर्घ्य के अवसर पर यानी आज 16 नवंबर 2026 को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सामान्य दिनों से पहले शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह 4:30 बजे से मेट्रो चलाने का फैसला किया है।

DMRC ने X पर एक पोस्ट में बताया है कि छठ पूजा-2026 मनाने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए, सोमवार, 16 नवंबर को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं जल्दी शुरू हो जाएंगी। DMRC के अनुसार, पूरे नेटवर्क के सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे के बजाय सुबह 4:30 बजे शुरू हो जाएंगी। DMRC की पोस्ट के मुताबिक, नियमित सेवाएं शुरू होने तक सभी लाइनों पर मेट्रो 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।

आमतौर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 6 बजे शुरू होती हैं, लेकिन छठ पूजा के दिन यात्रियों को डेढ़ घंटे पहले ही मेट्रो मिलने लगेगी. इससे सुबह-सुबह छठ घाटों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को आने-जाने में सुविधा होगी.

दिल्ली मेट्रो सुबह 4:30 बजे से चलेगी

DMRC के मुताबिक, 16 नवंबर को सुबह 4:30 बजे सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो चलनी शुरू हो जाएंगी. यानी यात्रियों को अपने नजदीकी मेट्रो स्टेशन से सफर शुरू करने के लिए सुबह 6 बजे तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा.