Bihar News: बिहार में तेज़ रफ़्तार बस ने लोगों को कुचला, 5 की मौत

54

Bihar News: बिहार के बेतिया जिला अंतर्गत लौरिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है. बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर से बचने की कोशिश में एक बस सड़क से उतर गई और वहां चल रहे एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी. इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. सबसे दुखद बात यह है कि मृतकों में देवेन्द्र दुबे भी शामिल हैं, जिनके नवजात शिशु के जन्म की खुशी का जश्न मनाया जा रहा था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

लौरिया थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी शत्रुघ्न दुबे के घर बच्चे के जन्म की खुशी में कार्यक्रम मनाया जा रहा था. इस मौके पर सड़क किनारे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी.