Kerala Bride News: केरल में दुल्हन बनी डॉक्टर, शादी के जश्न को छोड़ अपनी ड्यूटी को दी अहमियत, जाने पूरा मामला

15

Kerala Bride Becomes Doctor News: केरल के कन्नूर में एक नई-नवेली दुल्हन ने अपनी शादी के जश्न से ज़्यादा अपनी ड्यूटी को अहमियत दी और इंसानियत और कर्तव्य की मिसाल पेश की.

दरहसल शादी की रस्मों के दौरान कैटरिंग टीम के 2 महिला कर्मचारियों की अचानक तबीयत खराब हो गई. डॉक्टर दुल्हन फौरन एक्शन में आई और शादी को बीच में ही रोक दिया और उनकी मदद के लिए चल पड़ी. शादी के जोड़े में डॉक्टर ने अपना कर्तव्य निभाया और उनका प्राथमिक इलाज किया. इस दिल छू लेने वाले पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह के दौरान कैटरिंग टीम की एक महिला के नाक से खून बहने लगा. जबकि दूसरी महिला को चक्कर आने लगा. उनको बेहोशी जैसा महसूस होने लगा. शादी में मौजूद हर किसी को इसकी जानकारी हुई. इस दौरान दुल्हन को भी इसकी जानकारी हुई तो वो शादी की रस्म छोड़कर अपना कर्तव्य निभाने चली गई.

अपनी शादी में डॉ. शिरीन ज़ुबैर ने दोनों महिलाओं का प्राथमिक इलाज किया .

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक शिरीन ने एक टीवी चैनल से कहा कि सबको पता था कि मैं डॉक्टर हूं, इसलिए किसी ने मुझे आकर उन्हें देखने के लिए कहा. जब मैंने स्थिति देखी तो वही किया, जो करना चाहिए था.

डॉ. शिरीन ने महिला को झुकने की सलाह दी और साथ ही नाक के मुलायम हिस्से को 10 से 15 मिनट तक मजबूती से दबाने की भी सलाह दी. वहीं, चक्कर महसूस कर रही दूसरी महिला को लिटाकर उसके पैर ऊपर उठाए गए.

डॉ. शिरीन ओट्टापलम के वल्लुवनाड अस्पताल में इमरजेंसी मेडिसिन में एमडी के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं. उन्होंने कहा कि दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ने तक उन्हें बुनियादी प्राथमिक इलाज दिया गया. इस नई-नवेली दुल्हन का नाम डॉ. शिरीन सुबैर है. डॉ. शिरीन कन्नूर के पानूर की रहने वाली है. उनकी शादी डॉ. रिजाज से हो रही थी.