‘मैंने रानी पद्मावती को कायर नहीं कहा’, Swara Bhaskar ने जौहर वाले बयान पर दी सफाई, बोलीं- मेरी बातों का गलत अनुवाद किया गया

16

संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुकोण के ‘जौहर’ सीन पर दिए गए विवादित कमेंट के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस स्वरा भास्कर बड़ी मुश्किल में पड़ गई हैं। स्वरा को लागातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है . वहीं अब उन्होंने अपने ऑफ़िशियल सोशल मीडिया हैंडल पर सफ़ाई दी है और कहा है कि उनके बयान का गलत अनुवाद किया गया और उनके कमेंट्स का गलत मतलब निकालकर झूठे ढंग से वायरल किया जा रहा है.

बता दे कि स्वरा भास्कर ने 31 अगस्त, 2026 को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में ‘वुमन, लाइफ़, फ़्रीडम’ टॉक के दौरान ‘पद्मावत’ फिल्म के ‘जौहर’ सीन पर टिप्पणी की थी जो अब वायरल हो रहा है. उनके कमेंट्स ने जल्द ही सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी।

मैंने कभी भी रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को “कायर” नहीं कहा- स्वरा

स्वरा भास्कर ने अब अपने बयान पर सफाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में स्वरा ने साफ़ किया है कि उनका क्या मतलब था। उन्होंने कहा कि उनके कमेंट्स का गलत मतलब निकाला जा रहा है और उन्होंने कभी भी रानी पद्मावती या जौहर करने वाली महिलाओं को “कायर” नहीं कहा।

उन्होंने कहा, “मुझसे पूछा गया कि ‘पद्मावत’ देखने के बाद मैंने संजय लीला भंसाली को ओपन पत्र क्यों लिखा था। तो जब मैंने जवाब दिया और बताया कि मेरी दिक्कत क्या थी, अपनी बात समझाते हुए मैंने कुछ ऐसा कहा था जो अब गतल तरीके से अनुवादित हो रहा है और एक झूठ बनाकर फैलाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि मैंने ये कहा कि रानी पद्मावती और जौहर करने वाली दूसरी महिलाएँ कायर थीं।”

स्वरा भास्कर ने वीडियो में आगे कि मैं साफ-साफ यह कहना चाहती हूं कि मैंनें बिल्कुल भी ऐसा नहीं कहा कि रानी पद्मावती और अन्य जौहर करने वाली दूसरी महिलाएँ जिन्होंने जैहर किया था वो कायर थीं।”

स्वरा भास्कर ने आगे कहा कि मैंने जो भी इंग्लिस में कहा था उसका अनुवाद करके बता देती हूं और जो लोग मुझे गालियां देना चाहते हैं दीजिए, लेकिन सही चीज पर दीजिए।

स्वरा भास्कर ने कहा, मैंने कहा था जब मैं क्लाइमेक्स देख रही थी मुझे लगा भगवान न करें अगर मैं रेप पीड़िता होती, मैं कायर महसूस करती कि मैनें खुद की जान नहीं ले ली. यानी मैं ऐसा महसूस करती कि मैं रेप के बाद जिंदा बच गई तो में कायर थी.

‘रेप एक महामारी की तरह फैला है’

स्वारा ने आगे कहा कि मैंने ऐसा क्यूं कहा क्योंकि हमारा समाज ऐसा है जिसमें रेप एक महामारी की तरह फैला हुआ है . हम एक रेप कल्चर के बीच में रहते हैं .

स्वरा ने दिल्ली में 16 साल की लड़की के साथ गैंग-रेप के भयानक मामले का ज़िक्र भी किया और कहा कल ही दिल्ली में एक बहुत ही हिंसक ओर बर्बर रेप की घटना हुई है। जहां 46 किलोमीटर तक एक बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ एक गाड़ी में। ये हमारे देश की असलियत है। ”

स्वारा ने आगे कहा कि क्या हमें ऐसी फिल्में बनानी चाहिए जहां ये संदेश जा रहा हो कि एक औरत की शारीरिक पवित्रता उसकी जिंदगी से ज्यादा मूल्यवान है? क्या हमें रेप सर्वाइवर को यह संदेश देना चाहिए कि तुम्हारी जान ही चली जाती तो बेहतर था ? कि तुम जिंदा बच गई ते यह बुरी बात है? क्या एक महिला की जिंदगी रेप के साथ खत्म हो जानी चाहिए ? मेरा सवाल ये है।”

स्वरा के निर्भया केस का जिक्र किया और कहा कि वो आखिरी साँस तक अपने छह हमलावरों से लड़ाई लड़ी थी क्योंकि वो जीना चाहती थी. उन्होंने एक औरत के जीने की इच्छा की अहमियत पर भी ज़ोर दिया।

‘पद्मावत’ के जौहर सीन के बारे में स्वरा भास्कर ने क्या कहा?

31 अगस्त को एक इवेंट के वीडियो में स्वरा यह बताती हुई सुनाई देती हैं कि जौहर वाले सीन ने उन पर क्या असर डाला। “मैं इसे देख रही थी और इसमें दिखाया गया है कि कैसे 800 औरतें जौहर कर रही हैं – यही कहानी है। इसे देखते हुए मैं सोच रही थी कि ‘भगवान न करे, अगर मैं रेप सर्वाइवर होती, तो यह फ़िल्म मुझे क्या बता रही है? मुझे लगता कि मैं कायर हूँ। कि मैंने अपनी ‘इज्ज़त’ बचाने के लिए खुद को नहीं मारा।”

स्वरा ने ‘पद्मावत’ के एक और सीन का ज़िक्र किया जो उन्हें सही नहीं लगा। उन्होंने जौहर वाले सीन के दौरान एक गर्भवती महिला के पेट के क्लोज़-अप शॉट के बारे में बात की।

उन्होंने बताया, “एक सीन था जिसने मुझे बहुत गुस्सा दिलाया। मैंने कहा, ‘छी!’ उसमें एक प्रेग्नेंट महिला के पेट का क्लोज़-अप शॉट था और वह कह रही थी… तो आप यह कह रहे हैं कि एक भ्रूण, जो शायद लड़की हो, उसे पैदा होने का हक नहीं है क्योंकि हो सकता है कि किसी मुस्लिम शासक द्वारा उसका रेप हो जाए? मुझे बहुत गुस्सा आया और फिर मैंने बाहर आकर कहा, ‘यह बहुत बुरा है’।”

स्वरा ने बताया कि उन्होंने फिल्म देखने के तुरंत बाद भंसाली को ओपन लैटर नहीं लिखा था, बल्कि उन्होंने पांच दिन तक इंतजार किया था कि शायद वो जिस बारे में सोच रही हैं। वह बदल जाए।