Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद ज़िले के भट्टू कलां क्षेत्र के गांव मेहूवाला में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव उनके घर में बने पानी के टैंक से मिले है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना घरेलू हिंसा का नतीजा है। जानकारी के अनुसार महिला ने अपने दो मासूम बच्चों (10 साल की बेटी और 8 साल के बेटे) के साथ घर में बने 10 फीट गहरे पानी के वाटर टैंक में कूदकर जान दे दी। मृतका के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (फतेहाबाद क्राइम न्यूज़)
जानकारी के अनुसार, मृतका महिला आंगनवाड़ी वर्कर थी. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार मृतका का पति संदीप शराब और नशे का आदी था, जिसके चलते घर में अक्सर कलह और कहासुनी होती थी।
घर में पानी के टैंक में मिले शव
मृतकों की पहचान 31 वर्षीय आंगनवाड़ी वर्कर सुदेश, उनकी 10 वर्षीय बेटी ज्योति और 8 वर्षीय बेटे वनीत के तौर पर हुई है। गाँव वालों ने उन्हें पानी के टैंक से बाहर निकाला और भट्टू कलाँ कम्युनिटी हेल्थ सेंटर ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हालांकि, मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चलेगा। घटना की जानकारी मिलने पर भट्टू कलां पुलिस स्टेशन और क्राइम सीन टीम मौके पर पहुंची। मौके से सबूत इकट्ठा किए गए हैं और पूरी जांच शुरू कर दी गई है।
पति से परेशान होकर सुदेश रानी ने यह कदम उठाया: पीड़िता के भाई का कहना है
पुलिस को दी गई शिकायत में, मृतका के भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि सुदेश ने 2014 में संदीप कुमार से शादी की थी। आरोप है कि शादी के बाद संदीप को नशे की लत लग गई थी और वह अक्सर सुदेश पर हमला करता था और उसे परेशान करता था। गुरुवार दोपहर को भी उनके बीच झगड़ा हुआ था। तीनों के शव घर की पानी की टंकी में मिले। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि पति के खिलाफ बच्चों की हत्या और पत्नी को परेशान करने का मामला दर्ज किया गया है।

























