‘विमल इलायची’ एड पर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस, FDA ने 15 दिन में मांगा जवाब, जानें मामला

14

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ कई सालों से विमल इलायची का विज्ञापन कर रहे हैं, पर अब उनकी मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है. महाराष्ट्र में फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA ने तीनों एक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

एफडीए का आरोप है कि विमल इलायची के एड से विमल पान मसाला ब्रांड का दूसरे तरीके से प्रचार हो रहा है. जिस पर राज्य में प्रतिबंध है।

FDA के नोटिस के अनुसार, विज्ञापन में ‘विमल’ नाम, प्रोडक्ट और डायलॉग इस तरह इस्तेमाल किए गए हैं कि इससे बाजार ‘विमल’ ब्रांड का प्रचार होता दिखता है। एफडीए ने नोटिस में कहा हा कि इससे ग्राहक गुमराह हो सकते हैं.

FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस भेजकर उनसे विमल इलायची के विज्ञापन पर उनका जवाब मांगा है. एफडीए ने तीनों स्टार्स से उन सभी टीवी चैनलों, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की जानकारी मांगी है, जहां यह एड टेलीकास्ट या पब्लिश हुआ.

एफडीए ने नोटिस में तीनों स्टार्स से सबूत पेश करने को कहा है कि ‘विमल इलायची’ वाकई में एक अलग प्रोडक्ट है, जो मार्केट में बिकता है या फिर यह बैन हुए विपान मसाला और तंबाकू उत्पादों को प्रमोट करने के लिए बनाया गया महज एक सरोगेट या ब्रांड-एक्सटेंशन एड है. जवाब न देने पर तीनों स्टार्स के खिलाफ तीनों स्टार्स के खिलाफ क्या एक्शन लिए जा सकते हैं?

ये नोटिस इस हफ़्ते अभिनेताओं के पते पर भेजे गए। शाहरुख़ खान को उनके ‘मन्नत’ (बांद्रा) वाले पते पर, अजय देवगन को उनके जुहू स्थित घर पर और टाइगर श्रॉफ को उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘टाइगर श्रॉफ प्रोडक्शंस एलएलपी’ के पते पर नोटिस भेजे गए। महाराष्ट्र फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने इन सभी से उनकी भूमिका के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, FDA ने 11 अगस्त को तीनों को नोटिस भेजकर विज्ञापन में उनकी भूमिका पर 15 दिनों के अंदर अपना लिखित जवाब और जरूरी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है. अगर स्टार्स ने 15 दिन में कोई जवाब नहीं दिया, तो उनपर लाखों का जुर्माना लगाया जा सकता है और लीगल एक्शन भी लिया जा सकता है.