Dhruv Rathee Detained: CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में

17

Dhruv Rathee Detained: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले, गुरुग्राम पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 7:10 बजे गुरुग्राम के सेक्टर 56 स्थित उनके घर से यूट्यूबर को हिरासत में ले लिया। उम्मीद थी कि ध्रुव राठी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, वह लगातार CJP के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे थे।

इससे पहले ध्रुव ने सीजेपी के बेंगलुरु में हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। वे शुक्रवार को बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचे थे।