मोस्टअवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का इंतजार आखिरकार रविवार को खत्म हो गया. वहीं अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें घर में हंगामा होते दिख रहा है.
पहले दिन क्या-क्या हुआ
रविवार को ‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जिसमें माही विज, ईशा रिक्खी, कनिका मानस कुशल तंवर और मैरी कॉम जैसे स्टार्स ने एक-एक करके एंट्री की।
आने वाले एपिसोड का एक नया प्रोमो भी सामने आ गया है. प्रोमो में माही विज डोमेनेटिंग नजर आ रही है. जिससे घर के सभी कंटेसटेंट परेशान है.
माही विज से परेशान हुए कंटेस्टेंट
‘बिग बॉस 20’ के घर में अभी सब ठीक से सेट भी नहीं हुए थे कि एक्ट्रेस माही विज का बिग बॉस मोड भी ऑन हो चुका है. ग्रैंड प्रीमियर के दौरान दिखाए गए सोमवार के एपिसोड के प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट माही विज से परेशान नजर आ रहे हैं. प्रोमो में माही विज घरवालो को आदेश देती नजर आ रही है.
पहली छोटी-सी नोक-झोंक तब हुई जब माही विज ने टीवी एक्टर अमन गांधी से अपना सामान हटाने में मदद करने को कहा। अमन खुशी-खुशी मदद करने को तैयार हो गए, लेकिन उन्होंने माही से “प्लीज़” कहने को कहा। इसी बीच, ‘पंचायत’ फेम एक्टर आसिफ खान बिना कुछ कहे माही की मदद करने के लिए आगे आए। फिर माही ने कहा कि यचे बिना किसी “प्लीज़” के आ रहे हैं तुझे बड़ा “प्लीज़” सुनना है.
लेकिन यह तो बस शुरुआत थी। बाद में, किचन में चाय बनाने को लेकर माही विज और ईशा रिक्खी के बीच झगड़ा हो गया। माही ने ईशा से पूछा कि क्या उन्हें अच्छी और कड़क चाय बनानी आती है, और साथ ही कहा कि “तुम लड़कियों” को चाय बनानी आनी चाहिए। ईशा ने तुरंत पलटकर माही से पूछा, “तो फिर आप क्या हैं?”
बाद में, टीवी एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर अरिशफ़ा खान और माही के बीच भी कुछ ऐसा ही हुआ। माही अरिशफ़ा को चाय बनाने का तरीका बता रही थीं, जिससे परेशान होकर अरिशफ़ा ने कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि मुझे चाय बनानी नहीं आती।” इसके बाद, अरिशफ़ा ने अमन गांधी से कहा कि माही से “नेगेटिव वाइब्स” आ रही हैं, और अमन भी इस बात से सहमत थे।
बता दे की माही ने जय भानुशाली से अलग होने के बारे में क्या कहा? प्रीमियर के दौरान, जब माही विज से जय भानुशाली से उनके अलग होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस मामले पर बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “मैं हमारे अलग होने के बारे में बात नहीं करना चाहती। यह बहुत निजी मामला है और मैं इसे निजी ही रखना चाहती हूँ। मैं कभी भी इस पर चर्चा नहीं करना चाहूँगी।”
बिग बॉस 20 कहाँ देख सकते हैं?
सलमान खान बिग बॉस के 20वें सीज़न के होस्ट के तौर पर वापसी कर रहे हैं। इस शो को रात 9 बजे JioHotstar पर और रात 10.30 बजे Colors पर देखा जा सकता है। माही विज, अरिशफ़ा खान, ईशा रिखी, रिया अहीर, काज़ी तौक़ीर और कनिका मान शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स में से हैं।























