केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू उनके दौरे की जानकारी दी. भाजपा नेता ने बताया कि इस दौरे के दौरान गृह मंत्री के उन परिवारों से मिलने की संभावना है, जिन्होंने राज्य में नशाखोरी के खिलाफ आवाज उठाई और अपनी जान गंवा दी।
अमित शाह के इस दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्योंकि पिछले महज 20 दिनों के भीतर यह उनका दूसरा पंजाब दौरा होने वाला है।
भाजपा नेता बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि शाह संगरूर, बटाला और मानसा का दौरा करेंगे। उन्होंने गृह मंत्री के कार्यक्रम का स्वागत किया और पंजाब के लोगों से नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अपना समर्थन देने की अपील की।
बताया जा रहा है कि अमित शाह परविंदर सिंह झोटा के घर भी जाएंगे—जो नशों के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से शामिल थे—और उनके परिवार से मुलाकात करेंगे।


























