जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है, जिससे उत्तरी राज्यों में तापमान गिर गया है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में रोहतांग, शिंकु ला और बारालाचा दर्रों पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
हिमाचल प्रदेश के मनाली में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं, जिसके कारण चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया है। उत्तराखंड के सात जिलों में आज बारिश होने की संभावना है, जबकि 3,200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज और रविवार के लिए बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। शनिवार सुबह लखनऊ समेत 25 शहरों में घना कोहरा छाया रहा।
दिल्ली-NCR क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर अभी भी ‘गंभीर’ (severe) श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शनिवार सुबह ITO पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 414 तक पहुंच गया, जबकि गुरुग्राम में AQI 324 दर्ज किया गया।



























