भारतीय पैरा-तैराक पर जापान में महिला के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, एशियन पैरा गेम्स में बिना खेले किए गए डिपोर्ट

9

भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख पर जापान में होटल की महिला कर्मचारी के साथ कथित यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना जापान के नागोया में चल रहे 2026 एशियन पैरा गेम्स के दौरान हुई। जापान पुलिस ने उन्हें पुलिस ने हिरासत में भी लिया। घटना के एक दिन बाद पैरा तैराक को बिना किसी स्पर्धा में हिस्सा लिए तुरंत भारत वापस (डिपोर्ट) भेज दिया गया है।

वहीं अब पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया (PCI) 40 वर्षीय इस तैराक पर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

यह घटना सोमवार को उसी होटल में हुई, जहां भारतीय पैरा-तैराकी टीम ठहरी हुई थी। आरोप है कि शेख के कमरे में होटल की एक महिला हाउसकीपिंग कर्मचारी सफाई का काम कर रही थी, इसी दौरान महिला के साथ अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ की कोशिश की गई।

स्थानीय आयोजन समिति के पास शिकायत दर्ज होने के बाद जापानी पुलिस ने तैराक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद, भारतीय दल के अधिकारियों को होटल प्रशासन और पीड़िता से माफी मांगनी पड़ी, जिसके बाद मंगलवार को शम्स को वापस भारत भेज दिया गया।

PCI (पैरालंपिक कमिटी ऑफ इंडिया) के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की बदनामी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गेम्स खत्म होने के बाद, इस मामले में अंतिम फैसला लेते हुए उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

2018 एशियन पैरा गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले शम्स आलम शेख, इस घटना के कारण 2026 गेम्स में एक भी इवेंट में हिस्सा लिए बिना ही वापस घर लौट आए हैं।