जर्मनी के बोचुम शहर में मंगलवार तड़के एक रिहायशी इमारत में आग लग गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।
मृतकों में 25 और 27 साल की दो महिलाएं तथा 26 साल का एक पुरुष शामिल है। उनके नाम और भारत में उनके गृह राज्यों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। तीनों जर्मनी में पढ़ाई कर रहे थे. आग की खबर मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने आग लगने की घटना के सिलसिले में, हत्या के संदेह पर इमारत में रहने वाले 41 वर्षीय रोमानियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ताओं ने किसी तकनीकी खराबी की संभावना को खारिज कर दिया है और इस संदेह के आधार पर जांच शुरू कर दी है कि आग जानबूझकर लगाई गई थी।

























