Nana Patekar Passes Away: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का हुआ निधन, कार्डियक अरेस्ट के बाद बेहोशी की हालत में मिले

38

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा में अपने घर पर “सीवियर कार्डियक अरेस्ट”(दिल का दौरा) हुआ. वो अपने डोना पाउला स्थित घर पर बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार नाना को करीब 45 मिनट तक CPR दी गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मणिपाल हॉस्पिटल के डॉ. शेखर सालकर के मुताबिक नाना पाटेकर का सुबह 5:20 बजे निधन हुआ। डॉ. सालकर ने बताया कि एक मेडिको-लीगल केस (MLC) दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम किया जाएगा। पोस्टमार्टम के बारे में और जानकारी का इंतज़ार है।

गौरतलब है कि नाना पाटेकर बॉलीवुड के बड़े अभिनेतओ में से एक थे. अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग और स्क्रीन पर अपनी खास मौजूदगी के लिए मशहूर नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में कई दशकों तक राज किया।

नाना ने 100 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। 1989 की फिल्म ‘परिंदा’ में नाना पाटेकर ने अन्ना का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। 1994 की ‘क्रांतिवीर’ के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला।

‘वेलकम’ में उदय शेट्टी बनकर कॉमेडी में भी छाए

2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ में नाना पाटेकर ने गैंगस्टर उदय शेट्टी का किरदार निभाया था। इस कॉमेडी रोल में भी फैंस ने नाना को काफी पसंद किया। वे इसके सीक्वल ‘वेलकम बैक’ में भी उदय शेट्टी के किरदार में नजर आए।

उनके अचानक निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया है।

नाना पाटेकर का जीवन और फ़िल्मी करियर

नाना पाटेकर का असली नाम विश्वनाथ पाटेकर था। उनका जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के मुरुड-जंजीरा में हुआ था। उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा, दोनों में ही एक एक्टर, डायरेक्टर और राइटर के तौर पर अपनी पहचान बनाई।

नाना पाटेकर ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1978 की फ़िल्म ‘गमन’ से की। इसके बाद उन्होंने मराठी और हिंदी फ़िल्मों में कई अहम भूमिकाएँ निभाईं।

उनके करियर में एक बड़ा मोड़ ‘परिंदा’ (1989) से आया। इस फ़िल्म में उनके अभिनय के लिए उन्हें नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड और फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड मिला। इसके बाद उन्होंने ‘अंगार’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘अग्निसाक्षी’, ‘खामोशी: द म्यूज़िकल’, ‘शक्ति’, ‘अपहरण’ और ‘राजनीति’ जैसी फ़िल्मों में यादगार अभिनय किया।

नाना पाटेकर को पद्म श्री सम्मान

नाना पाटेकर को भारतीय सिनेमा के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक माना जाता था। उन्हें अपनी एक्टिंग के लिए तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड, चार फिल्मफेयर अवॉर्ड, दो महाराष्ट्र स्टेट फिल्म अवॉर्ड और मराठी फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे। सिनेमा और कला में उनके योगदान के लिए उन्हें 2013 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

परिवार गोवा के लिए रवाना
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने अपने पिता के निधन की पुष्टि की और बताया कि परिवार गोवा के लिए निकल चुका है। नाना पाटेकर किसी निजी काम के सिलसिले में गोवा में थे।

मल्हार ने बताया कि नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर दोपहर बाद पुणे लाया जाएगा।