BJP MLA की बेटी ने महिला पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़, CCTV वायरल, जानें क्या है मामला

10

कर्नाटक के मांड्या ज़िले के एक मंदिर में बीजेपी विधायक की बेटी ने एक महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारा था . वहीं अब लगभग दो हफ़्ते बाद इसका वीडियो फ़ुटेज सामने आया है। इस फ़ुटेज में तुमकुरु ग्रामीण बीजेपी विधायक बी सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या, पीएसआई सविता बी पाटिल को थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो आने के बाद इस पूरे विवाद ने नया मोड़ दे दिया है.

यह घटना 12 अगस्त के दिन कर्नाटक के मांड्या जिले के श्रीरंगपट्टनम तालुक में स्थित प्रसिद्ध आरती उक्कड़ा मंदिर का है.
मंदिर में ‘भीमन्ना अमावस्या’ के जश्न चल रहा था। त्योहार के मौके पर मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी थी. विशेष सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर सविता पाटिल थी. विधायक की बेटी ऐश्वर्या अपने दो बच्चों के साथ मंदिर पहुंचीं और उन्होंने वीआईपी होने का हवाला देकर सीधे गर्भगृह में जाने की अनुमति मांगी.

बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के कारण महिला सब-इंस्पेक्टर सविता ने ऐश्वर्या को मंदिर के गर्भगृह में जाने से पहले इंतज़ार करने के लिए कहा। विवाद यही से शुरू हुआ. घटना के दौरान दोनों में बहस हुई, ताजा तस्वीर में बहस के दौरान वह ऑफिसर को थप्पड़ मारती हैं, जिसके जवाब में ऑफिसर भी उन्हें थप्पड़ मारती हैं, जिसके बाद वहाँ मौजूद अन्य लोग मामले को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करते हैं।

CCTV फुटेज में क्या दिख रहा है

हाल ही में सामने आए फुटेज में ऐश्वर्या और PSI सविता मंदिर परिसर के अंदर तीखी बहस करती हुई दिख रही हैं। बहस के दौरान एक समय ऐसा भी आता है जब ऐश्वर्या फ़ोन कॉल करती हुई नज़र आती हैं।

इसके बाद फुटेज में ऐश्वर्या पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारती हुई दिखती हैं, जिसके जवाब में अधिकारी भी उन्हें थप्पड़ मारती हैं। इसके बाद वहाँ मौजूद अन्य लोग बीच-बचाव करते हैं और मामले को शांत करने की कोशिश करते हैं।

गर्भगृह में प्रवेश को लेकर विवाद
मांड्या महिला पुलिस स्टेशन में तैनात सविता की शिकायत के अनुसार, ऐश्वर्या दर्शन के लिए मंदिर पहुँची थीं और तुरंत गर्भगृह में प्रवेश करना चाहती थीं। अधिकारी ने कथित तौर पर भीड़ के कारण उन्हें लगभग दो मिनट इंतज़ार करने के लिए कहा था।

इसके बजाय, मामला बहस में बदल गया। सविता ने आरोप लगाया कि ऐश्वर्या ने उनके साथ बदसलूकी की, उन्हें अपना काम करने से रोका और थप्पड़ मारा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ऐश्वर्या ने सवाल उठाया कि सर्कल इंस्पेक्टर लक्ष्मी को अंदर क्यों आने दिया गया, जबकि उन्हें इंतज़ार करने के लिए कहा जा रहा था।

‘2 मिनट इंतज़ार करने को कहा तो उसने मुझे थप्पड़ मार दिया’
इस घटना के बाद, सविता ने क्यातनहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। FIR में आरोप लगाया गया है कि बहस के दौरान ऐश्वर्या ने अपने पिता के पद का ज़िक्र किया और अधिकारी के काम में बाधा डाली।

MLA सुरेश गौड़ा ने माफ़ी मांगी

मांड्या महिला पुलिस स्टेशन में तैनात सब-इंस्पेक्टर सविता पाटिल ने बाद में इस घटना को लेकर क्यातनहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. हालांकि उन्होंने यह आरोप भी लगाया गया है कि पुलिस ने जवाबी शिकायत स्वीकार नहीं की है. ऐश्वर्या दर्शन के लिए मंदिर पहुंची थीं और जब उन्हें तुरंत अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली तो उन्होंने आपत्ति जताई. शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने ऑफिसर के साथ बदसलूकी की, उन्हें थप्पड़ मारा और उनके काम में बाधा डाली.