गाज़ियाबाद में सिर्फ़ 20 रूपये के लिए एक दोस्त ने की दूसरे दोस्त हत्या, चाकू से कई बार किया हमला

13

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद ज़िले से एक चौंकाने वाली और सनसनीखेज़ घटना सामने आई है, जहाँ सिर्फ़ 20 रुपये के मामूली विवाद के कारण एक दोस्त ने अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में भारी तनाव फैल गया और गुस्से में आए परिवार वालों ने पुलिस स्टेशन का घेराव कर आरोपी की तुरंत गिरफ़्तारी की मांग की। वहीं अब पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गाज़ियाबाद के शालीमार गार्डन पुलिस स्टेशन इलाके में हुई। टिकोना पार्क के पास कुछ लोगों के बीच सिर्फ़ 20 रुपये को लेकर बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने युवक पर चाकू से कई बार हमला कर दिया।

मामला गाजियाबाद की शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एंक्लेव का है. मृतक की पहचान मुस्ताक के रूप में हुई है. दोनों दोस्तों के बीच विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब समीर ने नशा करने के लिए मुस्ताक से ₹20 मांगे. मुश्ताक ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी और विवाद बढ़ता चला गया. हमले के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी समीर उर्फ गट्टू ने मुस्ताक नाम के युवक पर चाकू से कई बार हमला कर दिया।

इस बेरहम हमले में मुस्ताक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और खून से लथपथ मुस्ताक को अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया और चीख-पुकार मच गई। गुस्से में आए परिवार वाले और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जमा हुए और शालीमार गार्डन पुलिस स्टेशन का घेराव कर पुलिस के खिलाफ़ नारेबाज़ी की।

परिवार वालों का आरोप है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती, तो इस दुखद घटना को टाला जा सकता था।